फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, पुलिस ने पेंट से मिटाया

Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

डीसीपी जांच जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह की हरकत से पुलिस हरकत में आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) परिसर में दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखने का मामला सामने आया। इससे पीएपी में अफरा तफरी मच गई। तेजी से मुलाजिमों ने नारे पर नीला पेंट फेरकर मिटा दिया। सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पीएपी की दीवार पर लिखे नारे की वीडियोग्राफी करवाने के बाद सोशल मीडिया पर धमकी दी।
विज्ञापन


डीसीपी जांच जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा जाएगा। लेकिन पीएपी हाई सिक्योरिटी जोन है, वहां की दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखा जाने से दहशत का माहौल है और वहां की सुरक्षा कटघरे में है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें