थाना सदर पुलिस ने गांव बीड़ भोलूवाला के श्मशाम घाट से क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच नवयुवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दशमेश नगर निवासी जसकरण सिंह, माना सिंह, सुखजिंदर सिंह, दलबीर सिंह व सतवीर सिंह के रूप में हुई।
इनसे दो बाइक, 12 बोर पिस्तौल, 2 कारतूस, एक एयरगन समेत रॉड इत्यादि तेजधार हथियार भी बरामद हुए है। ये आरोपी लूटपाट, चोरी व छीनाझपटी करने के आदी हैं। इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।