थाना निहाल सिंह वाला के अधीन लौहारा मेें एक नौजवान की भेदभरी हालत में मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव हिंमतपुरा निवासी भुपिंदर सिंह हैपी (21) ने अपने दोस्त जसपाल सिंह निवासी लौहारा से पचास हजार लेने थे।मृतक के पिता हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कथित आरोपी जसपाल सिंह ने उसके बेटे भुपिंदर सिंह हैपी को फोन कर अपने घर बुला लिया और उसे जहरीला इंजेक्शन लगा कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस चौकी इंचार्ज बिलासपुर एएसआई बेअंत सिंह भट्टी ने बताया कि मृतक नौजवान के पिता हरविंदर सिंह के बयान पर जसपाल सिंह निवासी लौहारा खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।