फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरमहल में महिला से दातर दिखाकर लूट: तीन बदमाशों ने घेरकर छीना पर्स-घड़ी, एक गिरफ्तार; दो फरार

Tue, 11 Aug 2026 03:06 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

लूट की शिकार राजविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर शहीदों की जगह से माथा टेककर घर लौट रही थीं। जब वह उप्पल खालसा गेट के पास पहुंचीं तो काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के नूरमहल-नकोदर रोड पर गांव उप्पल खालसा गेट के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को दातर दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने महिला की एक्टिवा को रोककर पर्स और कलाई की घड़ी छीन ली। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


लूट की शिकार राजविंदर कौर पत्नी हरअवतार सिंह, निवासी उप्पल खालसा, थाना नूरमहल, जिला जालंधर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर शहीदों की जगह से माथा टेककर घर लौट रही थीं। जब वह उप्पल खालसा गेट के पास पहुंचीं तो काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गेट से कुछ आगे आरोपियों ने मोटरसाइकिल एक्टिवा के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।

एक युवक नीचे उतरा और एक्टिवा की चाबी लॉक कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे युवक ने लोहे का दातर दिखाकर पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 4,100 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद दातर दिखाने वाले आरोपी ने राजविंदर कौर की कलाई से घड़ी भी उतार ली।
विज्ञापन


राजविंदर कौर के मुताबिक, एक राहगीर को आता देख तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से वह काफी घबरा गईं और मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख सकीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों को सामने आने पर वह पहचान सकती हैं। घटना के बाद राजविंदर कौर अपने जेठ अमरीक सिंह पुत्र हरबंस सिंह के साथ नूरमहल थाने पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी।

नूरमहल थाना प्रमुख गुरमीत राम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें