फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, रेप

Mon, 19 Dec 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण व दुराचार करने के मामले में एक युवक और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मैट्रिक पास है और हर रोज शहीद भगत सिंह पार्क में सैर करने आती थी। यहां पर उसकी दशमेश नगर निवासी सुखदीप सिंह व उसके दोस्त न्यू कैंट रोड़ निवासी सन्नी के साथ मुलाकात हुई।

सुखदीप सिंह के साथ उसकी दोस्ती हो गई। शिकायत के अनुसार सुखदीप सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। आरोपी उसे अपने साथ उत्तराखंड ले गए और दुराचार किया। इसके बाद उसने शादी  से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुखदीप सिंह व उसके दोस्त सन्नी के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी सुखदीप सिंह के अभिभावकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उनकी शमूलियत पाई गई तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें