घर वापस जा रही एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर एक युवक ने दुराचार कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
घटना के बारे में इंस्पेक्टर दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि युवती बाजार से घर लौट रही थी कि आरोपी कर्मा उसको किडनैप कर ले गया और उसने उसके साथ दुराचार कर दिया। आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।