फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार के मामले में महिला समेत दो नामजद

Thu, 26 May 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(फरीदकोट)
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने एक युवती से दुराचार करने के आरोप में एक महिला समेत दो को नामजद किया है। पुलिस ने वीरवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में शहर से सटे गांव की युवती ने बताया कि उसकी जानकार महिला राज कौर ने उसे फरीदकोट से दवा लाने के लिए साथ चलने को कहा, जिस पर वह गांव के बस स्टैंड पर आ गई।

यहां पर उनके गांव का बसंत सिंह भी मिल गया और वह तीनों  फरीदकोट चले गए। फरीदकोट में बसंत सिंह ने उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन उसने मना किया। बाद में राज कौर ने कहा कि वह उसके जान पहचान वाला है इसलिए कोई घबराने की बात नहीं है। इस पर वह बसंत सिंह के साथ चली गई। रास्ते में बसंत उसे चहिल रोड पर नहर की पटड़ी पर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें