फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोप में अकाली सरपंच के पति समेत चार पर मामला

Wed, 06 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
रेप केस - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने एक महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में अकाली दल की सरपंच के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाना सिटी पुलिस को दिए बयान में कहा कि एक अप्रैल की रात को उसका पति किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था और वह रात करीब 8.30 बजे को अपने घर में टेलीविजन देख रही थी। उसी समय उसके घर में चार व्यक्ति घुसे और उसे पकड़ लिया। चार व्यक्ति गांव टिवाना कलां के थे, जिनमें गांव टिवाना कलां की अकाली सरपंच का पति देसा सिंह, सवरन सिंह, छिंदा सिंह व शेर सिंह आए।
विज्ञापन


शेर सिंह और सवरन सिंह, छिंदा सिंह ने उसे पकड़ लिया। देसा सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि इस मामले की तफतीश की जा रही है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें