एक 80 साल के बुजुर्ग ने एक नाबालिग बच्ची से दुराचार का प्रयास किया। रविवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी लखन पाल के बेटे तितर पासवान को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार उन्होंने आरोपी पर दबाव डालने और पूछताछ के लिए उसके बेटे को काबू किया है। पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनने के बाद एक युवक वहां आ गया।
इसके बाद आरोपी लखन पाल मौके फरार है। थाना-1 के प्रभारी बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी लखन पाल को पकड़ने के लिए जुट गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के बेटे तितर पासवान को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।