फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का विज्ञापन घोटाला, सीबीआई ने पूरी की पांच करोड़ रुपये के घोटाले की जांच

Thu, 23 Jun 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये का घोटाला - फोटो : demo
विज्ञापन
सीबीआई ने रेल डिवीजन फिरोजपुर कमर्शियल विभाग में श्रीनगर में हुए पांच करोड़ रुपये के विज्ञापन घोटाले की जांच पूरी कर रेलवे को यह बात कहकर इस मामले से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए कि इसमें कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है। रेलवे अपने मुलाजिमों पर बनती विभागीय कार्रवाई करे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई जब फिरोजपुर डिवीजन के लुधियाना और अमृतसर में विज्ञापन के लिए अलॉट की गई विभागीय जगह में हुए छह करोड़ नौ लाख रुपये के घोटाले की जांच कर रही थी तो सीबीआई को श्रीनगर (वैली) में ट्रेन की बोगियों में विज्ञापन लगाने पर पांच करोड़ रुपये का घोटाला मिला था।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने पांच करोड़ रुपये के घोटाले में एक सीनियर डीसीएम व डीसीएम रैंक के अधिकारी समेत छह रेल कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में रेलवे अपने मुलाजिमों पर विभागीय कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर व लुधियाना में 6.09 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी पाए गए अधिकारी व मुलाजिमों के खिलाफ सीबीआई अदालत में चालान पेश करेगी। इस मामले की जांच सीबीआई के डीएसपी सतिंदर बिष्ट ने की थी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें