फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम को उखाड़ने की कोशिश

Sat, 31 Oct 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /(गढ़शंकर/होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने शुक्रवार देर रात स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम को उठाकर ले जाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटीएम उखाड़ने की कोशिश का पता तब चला जब सुबह सुरक्षा कर्मचारी ने मेन गेट खोला। उसने बैंक मैनेजर को सूचना दी।

गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के साथ ही बैंक का एटीएम है। शुक्रवार रात करीब तीन बजे लुटेरों ने एटीएम का शटर तोड़ा और अंदर से शीशे के दरवाजे को खोल कर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। असफल रहने पर उन्होंने एटीएम को रस्सा बांधकर गाड़ी से खींचने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चोर गाड़ी लेकर आए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने एटीएम के कैमरों पर स्प्रे कर दिया था। डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह और डीएसपी (डी) सुखअमृतपाल सिंह व डीएसपी चब्बेवाल हरदीप कुमार ने मौके का जायजा लिया। बैंक के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि एटीएम से कैश लूटने से बच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें