पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी करना यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान रविंदर सिंह उर्फ रिंकू सेठी को भारी पड़ गया। इस मामले में अदालत ने रिंकू सेठी को दोषी करार देते हुए 3 साल कैद की सजा सुनाई है।
सेठी के साथ उनके ड्राइवर राम मिलन को भी 3 साल की सजा हुई है। केस में लगभग सभी अहम गवाह पलट गए थे, लेकिन शिकायतकर्ता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार अपनी गवाही पर कायम रहे।