फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की करोड़ों की जमीन जालसाजी से बेची 

Mon, 08 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
करोड़ों रुपये - फोटो : demo
विज्ञापन
मोगा -लुधियाना मार्ग पर एनआरआई की करोड़ों की डेढ़ एकड़ जमीन जालसाजी से बेचने का मामला सामने आया है। यह विवादित जमीन पूर्व डीजीपी के बेटे ने खरीदी थी। एनआरआई की शिकायत पर इस घोटाले की विजिलेंस और राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस विभाग ने एनआरआई बलदेव सिंह गांव राणीपुर राजपूता (फगवाड़ा) की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों के अनुसार 26 जुलाई को एनआरआई बलदेव सिंह ने डीजीपी पंजाब, विजिलेंस, राजस्व  विभाग, एनआरआई पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सरी, बीसी कनाडा में रहता है। उसने 17 वर्ष पहले 20 मई 1999 को मोगा -लुधियाना मार्ग पर गांव बुघ्घीपुरा (मोगा) में जमीन खरीदी थी। इसकी कीमत करोड़ों में है।

यह जमीन बलजीत कौर के नाम पर थी। इसकी पावर ऑफ अटार्नी सुखदेव सिंह गांव झल बिबड़ी (कपूरथला) के पास थी। बाद में उसने 2 दिसंबर 1999 को यह पावर  आफ अटार्नी रद्द करवा दी और सुखदेव सिंह को सूचित भी कर दिया।एनआरआई ने आरोप लगाया कि यह पावर आफ अटार्नी रद्द होने बाद उसके नजदीकी रिश्तेदार (साला) सुखदेव सिंह ने अपने रिश्तेदारों ओर अन्य से मिलकर उनकी मोगा -लुधियाना मार्ग पर गांव बुघ्घीपुरा (मोगा) में करोड़ों रुपये कीमत की डेढ़ एकड़ जमीन 4 फरवरी 2000 को बेच दी। यह विवादग्रस्त जमीन एक पूर्व डीजीपी के बेेटे ने खरीदने के बाद आगे बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई की शिकायत पर डीसी कुलदीप सिंह वैद्य ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला पुलिस और थाना एनआरआई पु%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें