फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस कांस्टेबल ने घर पर लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पटियाला में तैनात था रणजीत

Wed, 10 Dec 2025 06:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में पंजाब पुलिस के जवान ने घर पर फंदा लगा लिया। मृतक 30 वर्षीय रणजीत सिंह पटियाला में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया था। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के मेहतपुर में एक पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है जो पटियाला में पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। 

विज्ञापन


सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रणजीत ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रणजीत के पास से मिले सुसाइड नोट की पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। 

जालंधर के थाना मेहतपुर के संगोवाल गांव के रहने वाले कांस्टेबल रणजीत सिंह ने मंगलवार-बुधवार की रात यह कदम उठाया। पड़ोसियों का कहना है वह कि काफी दिनों से छुट्टी पर था। मेहतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। हांलाकि अभी यह सामने नहीं आया कि इस नोट क्या लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें