फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी गायिका नूरां सिस्टर्ज के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Tue, 24 Nov 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा बोहड़ शाह जी सोसाइटी की ओर से नूरां सिस्टर्ज ज्योति नूरां, सुलताना नूरां व उनके पिता गुलशन मीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। सोसाइटी के सदस्यों ने एसएसपी देहाती को शिकायत सौंपते उक्त तीनों के खिलाफ जालसाजी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोसाइटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह और लीगल एडवाइजर नवीन जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते 18 सालों से डेरा बाबा बोहड़ शाह जी पर बाबा तारा सिंह जी की वार्षिक बरसी समागम उत्साह से मनाया जा रहा है।

इस बार सोसाइटी ने 4 जुलाई को नूरां सिस्टर्ज के नाम से मशहूर गायिका ज्योति नूरां व सुलताना नूरां को 80 हजार रुपये में 19 नवंबर को होने वाले बाबा जी के बरसी समागम में दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रस्तुति देने के लिए बुक किया था।
विज्ञापन


वहीं नूरां सिस्टर्ज बाबा जी के बरसी समागम में शामिल नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि नूरां सिस्टर्ज के कहने पर बतौर पेशगी 10 हजार रुपये का चेक उनके पिता गुलशन मीर के नाम से दिया गया था।

गुलशन मीर नूरां सिस्टर्ज के आर्गनाइजर भी हैं। उन्होंने कहा कि बाकी की राशि कार्यक्रम के दिन देनी तह की गई थी। नूरां सिस्टर्ज के कहने पर ही बाबा जी के बरसी समागम पर बेहतरीन साउंड, पंडाल, स्टेज और भारी संख्या में लंगर का प्रबंध किया गया था।

साथ ही 19 नवंबर को होने वाली बाबा जी की बरसी समागम के लिए विशेष तौर पर बैनर लगाने और विज्ञापन देने का काम किया गया था।

इस पर करीब 5 लाख रुपये का खर्चा आया था। उन्होंने कहा कि सोसाइटी मेंबर ने समागम वाले दिन सुबह फोन पर नूरां सिस्टर्ज से बात की तो उन्होंने कहा कि वे पटियाला में प्रोग्राम कर रही हैं।

दोपहर तक उनके समागम में पहुंच जाएंगी। नूरां सिस्टर्ज ने सोसाइटी सदस्य को धोखे में रखा, वे शाम तक प्रोग्राम में नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सोसाइटी सदस्यों ने नूरां सिस्टर्ज और उनके पिता को कई फोन किए, लेकिन उन्होंने एक भी फोन नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि नूरां सिस्टर्ज के प्रोग्राम पर न आने से सोसाइटी को लाखों का नुकसान हुआ है। इसके साथ समागम में नूरां सिस्टर्ज को सुनने की चाह में पहुंची संगत ने सोसाइटी सदस्य से दुर्व्यवहार किया।

इससे सोसाइटी को संगत के विरोध का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि नूरां सिस्टर्ज के कार्यक्रम पर न आने से संगतों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा नूरां सिस्टर्ज और उनकी पिता गुलशन मीर के खिलाफ एसएसपी देहाती को शिकायत दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने नूरां सिस्टर्ज और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो उन्हें अदालत जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान नंबरदार चरणजीत सिंह और विक्रांत भोपाल मौजूद रहे।

नूरां सिस्टर्स के मैनेजर दुष्यंत राजपूत का कहना है कि 19 नवंबर को उनका पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में सुबह 11 से 12 बजे तक शो था।

इस के बारे में डेरा बाबा बोहड़ शाह जी सोसाइटी को पहले बता दिया गया था। बाबा जी की बरसी समागम में पहुंचने का समय 3 बजे का था। 5 बजे तक प्रस्तुति दी जानी थी।

पटियाला जाते समय ट्रैफिक जाम बहुत ज्यादा था। इस वजह से वे डेढ़ बजे वहां पहुंची। वहां से सोसाइटी को कॉल की गई थी कि वह पांच बजे तक पहुंच पाएंगी।

वह शो करके वहां से चल पड़ी। चहेड़ू के पास बहुत बड़ा लंबा जाम लगा था, इससे वे वहां काफी देर तक फंसी रही। उन्होंने कहा कि सोसाइटी सदस्य को टाइम आगे करने के लिए कहा था, मगर सोसाइटी सदस्यों ने एक न सुनीं।
विज्ञापन


समागम में न आने के लिए बोल दिया था। मैनेजर दुष्यंत राजपूत ने कहा कि नूरां सिस्टर्ज समागम में मुफ्त गाना चाहती थी। पैसे की कोई डीलिंग नहीं की गई थी।

सोसाइटी मेंबरों ने 10 हजार का चेक तो भेजा था, मगर उसे बैंक में नहीं लगाया था। उन पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें