सीआईए स्टाफ ने 9 एमएम पिस्टल व 6 कारतूसों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जैतो के मोहल्ला तेलियां निवासी मनजिंदर सिंह डिंपल के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई सुरिंदर सिंह ने सहित पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मंगलवार रात जैतो के रजवाहे पुल से उक्त व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उससे पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जैतो में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।