फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडर्न जेल में कबाड़ से तैयार तेजधार हथियार बरामद

Fri, 13 Jan 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
केंद्रीय माडर्न जेल में जेल प्रशासन के सर्च अभियान में कैदियों व हवालातियों से कबाड़ के सामान से तैयार तेजधार हथियार बरामद होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने यह सामान जेल में जगह जगह तोड़फोड़ करते हुए जुटाया और इन्हें हथियारों के रूप में अपने पास रखा हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में जेल अधीक्षक की शिकायत पर थाना कोतवाली में जेल में बंद 3 कैदियों व 4 हवालातियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि एक दिन पहले वीरवार को जेल प्रशासन की तरफ से सी ब्लाक की बैरक में नंबर-दो की तलाशी ली गई।

इस दौरान बैरक में बंद कैदी रजूआ, वरुण, सुखजीत सिंह, हवालाती स्वर्णजीत सिंह, परमिंदर सिंह, राजइंद्र सिंह व भोला से कुछ ऐसे तेजधार हथियार बरामद हुए जिन्होंने उन्होंने खुद तैयार किया था। उनके पास से एग्जास्ट फैन की पत्तियां, पुरानी पाइपें व बिजली फिटिंग में उपयोग होने वाली लोहे की पाइपें बरामद हुईं। यह सामान आरोपियों ने अपने पास छिपा कर रखा हुआ था।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने प्राथमिक पड़ताल में पाया कि इन आरोपियों ने यह सामान जुटाने के लिए जेल की इमारत व संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन कैदियों व हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच का काम जेल चौकी के इंचार्ज एसआई गुरबख्श सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें