फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी मंदिर भरमौर में दानपात्रों से उड़ाई नगदी

Fri, 13 Jan 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश मंदिर और नौ नाथ चौरासी सिद्धों की तपोस्थली भरमौर चौरासी मंदिर में सेंधमारी के मामले थम नहीं रहे हैं। वीरवार रात को चोरों ने चौरासी मंदिर परिसर में स्थित प्रमुख शिव मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के दानपात्रों के ताले तोड़ कर नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन


वारदात ने मणिमहेश न्यास के चौकस व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इतना ही नहीं जिस रात यह वारदात हुई, उस समय चौरासी मंदिर परिसर में लगाए गए लाखों रुपयों के सीसीटीवी कैमरों की तारें भी टूटी हुई थीं।

इससे चोरों ने बड़ी आसानी से शिव मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के दानपात्रों में रखी नगदी उड़ा ली। इससे पहले भी गत वर्ष चौरासी मंदिर परिसर में नरसिंह मंदिर के दानपात्र को चोर ले उड़े थे। मणिमहेश यात्रा में यहां लाखों श्रद्धालु शीश नवाते हैं। यहां देसी-विदेशी भक्तों का तांता लगा रहता है। चोरी की इस वारदात में कितनी नगदी चोरी हुई है, इसका पता अभी नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वारदात सामने आने के बाद भरमौर प्रशासन और पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया।
एएसआई भरमौर पुलिस थाना रविंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। इसमें शिव मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के बाहर स्थापित दानत्रात्रों को खुला पाया गया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जांच की लेकिन सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश की जा रही है।
....
उचित कार्रवाई की जाएगी : गणेश ठाकुर
प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे तहसीलदार भरमौर गणेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। वारदात की जांच पुलिस ही करेगी। इसके अलावा भविष्य में ऐसी वारदात न हो इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें