फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए किया था भाई का कत्ल

Tue, 19 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ अप्रैल की रात घर से अपने बच्चे के लिए कुछ सामान लेने गांव में ही बाइक पर गए मनिंदर सिंह के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। मामले में मृतक का भाई चरनजीत सिंह ही आरोपी निकला। चरनजीत ने मनिंदर के हिस्से आती जमीन पाने के लिए ही उसका कत्ल किया था।
विज्ञापन



एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि चरनजीत सिंह ने ही 9 अप्रैल की रात को अपने भाई मनिंदर सिंह को चाकू से कई वार कर उसे पास के खेतों में फेंक दिया था। बाद में चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। आरोपी चरनजीत सिंह ने मौके पर पहुंची पुलिस को यह बयान दर्ज करवाया था कि 2-3 अज्ञात लोगों ने उसके भाई का कत्ल किया है।


बसी पठाना पुलिस ने 10 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया था।
जांच अफसर शमशेर सिंह ने कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की थी। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्की निवासी झिंजरा थाना मूलेपुर ने अपना बयान दर्ज करवाया कि चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी ने उसके पास कबूल किया था कि उसने ही अपने भाई मनिंदर सिंह को चाकू मारा था।
विज्ञापन



18 मई को जब जांच अफसर ने चरनजीत सिंह से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने अपने भाई मनिंदर सिंह के हिस्से आती जमीन हथियाने के लिए उसका कत्ल किया था। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें