फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक थ्ाा पत्नी काे मार डाला

Sat, 08 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पंजगराईं कलां में चरित्र पर शक के चलते एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने मृतका जसप्रीत कौर के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता व गांव गोनेआना कलां निवासी नायब सिंह ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर का विवाह करीब छह वर्ष पहले गांव पंजगराईं कलां निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुआ था। शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष के सदस्य उसकी बेटी के चरित्र पर शक करते थे। इसके चलते उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई और उसे जान से मारने की धमकियां भी देते थे।



शुक्रवार बाद दोपहर जसप्रीत कौर के पति कुलदीप सिंह ने अपने भाई लखविंदर सिंह, माता मनजीत कौर व पिता नछतर सिंह के साथ मिलकर उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बयान के आधार पर मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के चारों सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह कुलार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें