फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, पैर में मारी गोली, एक साल पहले जीजा पर भी की थी फायरिंग

Sat, 27 May 2023 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है। देर रात वह अपनी मां से मिलने जालंधर कैंट पहुंचा था, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कैंट में शुक्रवार देर रात निजी रंजिश में एक युवक पर हमला कर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पैर में लगी। घटना के बाद गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है। देर रात वह अपनी मां से मिलने जालंधर कैंट पहुंचा था, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला किया फिर गोली मार दी जो उसके पैर में लगी जिससे नितिन वहीं गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

वहीं सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने एक साल पहले नितिन के जीजा पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने नितिन की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नितिन के होश में आते ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें