फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, सिक्योरिटी गार्ड की गई जान, कुंडली में डंपर ने व्यक्ति को कुचला

Sat, 27 May 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के कुंडली में नेशनल हाईवे-44 पर डंपर चालक ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। कुंडली निवासी उमेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 व कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भदाना निवासी ललित ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता अशोक कुमार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह 21 मई को सुबह घर से ड्यूटी पर गए थे।

विज्ञापन


व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
जब वह ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तो सेक्टर-12 टी-प्वाइंट पर उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना उन्हें दी। राहगीरों ने उनके पिता को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जब वह अस्पताल में पहुंचे तो उनके पिता को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अब पीजीआई रोहतक में उनके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रात को राहगीर हाईवे किनारे चल रहा था
वहीं कुंडली में नेशनल हाईवे-44 पर डंपर चालक ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। कुंडली निवासी उमेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उनका कहना है कि रात को राहगीर हाईवे किनारे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें