फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPU में स्टूडेंट ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग: नीचे गिरते ही तोड़ा दम, जालंधर का रहने वाला था निखिल

Mon, 16 Feb 2026 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में सोमवार को एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत के छलांग लगा दी। छात्र इमारत की 9वीं मंजिल के कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने लाइब्रेरी की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी की है। 

विज्ञापन


मृतक की की पहचान निखिल सिमक (22) पुत्र मनीष कुमार निवासी गांव सुनड़ खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एलपीयू पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है। 

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की है और मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है और वे फगवाड़ा पहुंच रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें