गोराया के गांव वेरका में एक व्यक्ति की आंखों में तेजाब डालकर लुटेरों ने उससे मोबाइल छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति कमलदीप सिंह ने कहा कि वह बुधवार रात को खाना खाने के बाद सैर कर रहा था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका।
जब वह वहां से निकलने लगा तो युवकों ने उसके आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने उसकी आंखों में तेजाब डालकर उससे मोबाइल छीन लिया। उसके चीखने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना संबंधी सूचना गोराया थाना में दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।