घर जा रहे एक व्यक्ति से कुछ लुटेरों ने मारपीट करने के बाद उसकी नगदी छीन ली। इसके बाद उन्होंने उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया। हादसे में व्यक्ति की एक बाजू कट गई।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल की पहचान पप्पू चौधरी के रूप में हुई है।
अस्पताल में इलाज करा रहे पप्पू चौधरी ने कहा कि मंगलवार रात को वह सोढल फाटक से घर जा रहा था। इस दौरान कुछ लुटेरों ने सोढल फाटक पर उसे रोका और उससे मारपीट करने के बाद नगदी छीन ली। लुटेरों ने बाद में उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया।