शहर की एक राइस मिल में से हथियार की नोक पर मिल के मालिक की कार छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम जैतो निवासी बंटी ढिल्लों, रोडीकपूरा निवासी जंपी डान, बहिबल कलां निवासी सेमा समेत दो अज्ञात युवकों ने पप्पू कोछड़ की राइस मिल में धावा बोला और वहां से वे पप्पू कोछड़ को हथियार दिखाते हुए उनकी कार को छीनकर ले गए।
थाना प्रभारी एसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।