फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कट्टर गिरोह ने एटीएम को काटकर उड़ाए लाखों

Tue, 21 Jun 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर (जालंधर)
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo
विज्ञापन
गैस कट्टर गिरोह ने नकोदर के पास स्थित गांव शंकर सरींह में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर दो लाख 30 हजार की राशि लूट ली।
विज्ञापन


घटना के बारे में सुबह पता चला जब किसी ने बैंक के एटीएम को खोला, वहां सामान बिखरा देखकर इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पाकर एसएसपी हरमोहन सिंह संधू भी मौके पर पहुंचे।

फिंगर प्रिंट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस इलाके के मोबाइल टावर के डंप को निकालकर उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात तीन बजे के बाद हुई है, क्योंकि उस समय तक एटीएम बिलकुल ठीक चल रहा था। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसपी परमिंदर भंडाल और डीएसपी नकोदर को आदेश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें