मोगा बाईपास के पास सोमवार रात को हथियारबंद लुटेरे लुधियाना के साइकिल व्यापारी की कार छीन कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी बठिंडा से लुधियाना जा रहा था। थाना मेहना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना के ढोलेवाला चौक निवासी साइकिल व्यापारी परमिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब सवा 12 बजे अपनी कार नंबर पीबी-एफ 3575 पर बठिंडा से लुधियाना लौट रहा था।
पुलिस के मुताबिक जब व्यापारी मोगा-बरनाला बाईपास पर पहुंचा तो बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार 7 हथियारबंद नौजवानों ने अपनी कार उसकी कार के आगे लगा दी। पुलिस के मुताबिक दो नौजवानों के पास पिस्तौल और दूसरों के पास तेजधार हथियार थे। इसके बाद आरोपी उसकी कार छीन कर फरार हो गए। थाना मेहना के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।