थाना सिटी पुलिस ने हथियारों दिखाकर लूटपाट करने वाले दो युवकों में से एक को रविवार को चोरी की कार, देसी पिस्तौल समेत काबू किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिटी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक इंडिगो कार पर जाली नंबर लगाकर घूम रहे हैं। ये दोनों युवक हथियार दिखाकर लोगों से गाड़ियां व अन्य सामान लूटते हैं। एएसआई चंचल कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस पार्टी ने एक युवक बंटी कुमार उर्फ विशाल कुमार वासी जलालाबाद रोड बाईपास को कार व हथियारों समेत काबू कर लिया।
वहीं अमनदीप सिंह वासी गुरुहरसहाए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बंटी कुमार से एक देसी पिस्तौल, किरपाण, बेसबाल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बंटी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।