फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नकोदर में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, खेत में कर रहा था काम, 4-5 लोगों ने किया हमला

Sun, 02 Jul 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

युवक देर रात खेतों में काम कर रहा था, इसी दौरान चार से पांच लोगों ने हमला कर दिया। पुसिल ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कारों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर देहात के नकोदर सदर थाना के गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव लद्देवाली थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह गत रात अपने खेतों में काम कर रहा था। दो कारों में सवार होकर 4-5 व्यक्ति आए और उन्होंने कुलविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें : Punjab News: आप ने कहा- चंडीगढ़ पर हिमाचल सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा, सिर्फ पंजाब का हक

इसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरंत जालंधर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कारों को बरामद और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें