फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जिम में महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ा, रिसोर्ट का मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 12:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हनी रंधावा रात करीब 8 बजे जिम पहुंचा और अचानक महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। 
विज्ञापन
जालंधर में रिसोर्ट मालिक गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में 66 फुटी रोड स्थित रिसोर्ट के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने जिम में एक महिला ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रंधावा रात करीब 8 बजे जिम पहुंचा और अचानक महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। यह पूरी घटना जिम में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप का कारण बनी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को जिम से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद शहर में महिला सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें