फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस का कासो ऑपरेशन: रावां दी माला, महितपुर और धरमे दी छन्ना में तलाशी, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा

Wed, 11 Mar 2026 04:16 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को बड़े स्तर पर कासो ऑपरेशन चलाया। कई बड़े अधिकारियों के साथ लगभग 300 पुलिस जवानों ने कई जगह तलाशी ली। 
विज्ञापन
कासो ऑपरेशन के दौरान पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी एवं सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि यह ऑपरेशन इंद्रजीत सिंह, पीपीएस, डीएसपी (जांच), सुखपाल सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट और ओंकार सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर की निगरानी में किया गया। उन स्थानों पर विशेष जांच की गई जहां पुलिस को नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। इस ऑपरेशन की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिए चिन्हित क्षेत्रों में लगभग 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

विज्ञापन


रावां दी माला, महितपुर और धरमे दी छन्ना सहित विभिन्न इलाकों में तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया, जिन्हें नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।

कासो कार्रवाई के दौरान

  • 04 एफआईआर दर्ज की गईं
  • 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  • 74 नशीली गोलियां बरामद की गईं
  • आगे की जांच के लिए लगभग 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशे की लत में शामिल व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से फिर जुड़ सकें। इसके साथ ही कानून के अनुसार नशीले पदार्थों की बिक्री या वितरण में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने कहा कि ऐसे अभियान जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को और सशक्त बनाने में मदद करते हैं। नशे की ओवरडोज से हुई हाल की मौतों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और कार्रवाई की नजदीकी निगरानी कर रहे हैं। जालंधर ग्रामीण पुलिस आने वाले दिनों में जिले में नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रखेगी।

विज्ञापन

जालंधर में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार 
कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत पुरी और एसीपी (डिटेक्टिव) अमरबीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार (इंचार्ज सीआईए स्टाफ) की टीम ने जमशेर से अर्बन एस्टेट फेज-2 जाने वाली रोड पर नाका लगाकर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव सुभाना निवासी समाइल पुत्र डेविड को काबू कर उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन में से 50-50 ग्राम अपने साथियों डैनियल और लवप्रीत को आगे सप्लाई करने के लिए देनी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। समाइल के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज है, जबकि डैनियल और लवप्रीत का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। उनसे गहन पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें