फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही की आरोप: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, संचालक फरार

Tue, 10 Mar 2026 10:35 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने नवजात के शव को एक डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख दिया और उसे जनरेटर के ऊपर रख दिया। इस अमानवीय व्यवहार की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर इस जनरेटर के ऊपर नवजात के शव को रखे जाने का लगाया आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने नवजात के शव को एक डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख दिया और उसे जनरेटर के ऊपर रख दिया। इस अमानवीय व्यवहार की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त अस्पताल पर पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से संचालक मनमानी करते रहे। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें