फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर पुलिस ने चार पिस्तौल और 12 कारतूस के साथ एक अपराधी को धरा

Tue, 25 Feb 2025 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुखवंत सिंह को उस समय रोका जब वह अपराध करने के इरादे से बर्लटन पार्क की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने वर्कशॉप चौक के पास एक कुख्यात अपराधी को चार अवैध पिस्तौल (32 बोर) और 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि सीआईए टीम के ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा शेखों को गिरफ्तार किया गया, जो गांव धीरपुर का रहने वाला है। 

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुखवंत सिंह को उस समय रोका जब वह अपराध करने के इरादे से बर्लटन पार्क की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ, जिसके बाद आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)-बी, 54 और 59 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 जालंधर में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात के लिए हथियार लेकर घूम रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए रिमांड पर लिया गया। सीपी ने आगे कहा कि सुखवंत सिंह का एक व्यापक आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और हत्या के प्रयास, हत्या और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर अपराध सहित कई मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें