फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस को कामयाबी: फतेह ग्रुप के दो शूटर गिरफ्तार, पांच अवैध पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Tue, 29 Jul 2025 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पकड़े गए आरोपी करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह के खिलाफ पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन उर्फ अमना पर 11 मामले लंबित हैं।  
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की तरफ से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशन में सीआईए स्टाफ की टीम ने कुख्यात 'फतेह ग्रुप' के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर हथियारों और नशे की बड़ी खेप बरामद की है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह पुत्र जसपाल सिंह (निवासी बैंक एन्क्लेव, खुरला किंगरा, जालंधर) और अमन उर्फ अमना पुत्र त्रसेम लाल (निवासी बाबा काहन दास नगर, बस्ती बावा खेल, जालंधर) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल (.32 बोर) और 8 जिंदा कारतूस, एक अवैध पिस्तौल (.45 बोर) और 2 जिंदा कारतूस, कुल 5 अवैध पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह के खिलाफ पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अमन उर्फ अमना पर 11 मामले लंबित हैं। दोनों को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय गैंगों और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें