फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर केस: पीयू में बैन गीत गाने के मामले में कार्रवाई, हुई थी स्टूडेंट की हत्या

Tue, 29 Jul 2025 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

28 मार्च को चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा का लाइव शो था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रतिबंधित गीत गाए थे। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में लाइव शो के दौरान बैन गीत गाने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एएसआई सुरिंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शो से पहले मासूम शर्मा से लिखित में लिया गया था कि वह किसी भी तरह के बैन या आपत्तिजनक गाने नहीं गाएंगे। बावजूद इसके उन्होंने शो के दौरान बैन गाने गाए।

यह कार्यक्रम 28 मार्च को पीयू कैंपस में आयोजित किया गया था, जहां मासूम शर्मा लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे गाने गाए जो पूर्व में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए थे। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम से पहले आयोजकों और गायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं बजाया जाएगा। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए मासूम शर्मा ने बैन गाने गाए, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गायक को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। मामले की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित विभागों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें