फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गुंडागर्दी: घर में घुसकर फायरिंग व तलवारों से हमला, गांव में विवाद के बाद की मारपीट

Thu, 15 Jan 2026 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

घायल की बहन रिम्पी ने बताया कि चार युवक जबरन घर में घुस आए और उसके भाई को बेरहमी से पीटने लगे। शोर सुनकर जब इलाके के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने दहशत फैलाने के लिए तीन हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन
जानकारी देती पीड़ित महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रामा मंडी के अधीन झंडू सिंघा क्षेत्र के धोगड़ी गांव में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसते ही तीन हवाई फायर किए और वहां मौजूद लोगों पर तलवारों व अन्य हथियारों से वार कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




पीड़ित महिला ने बताया कि बीते दिनों उनके बेटे का गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जिसमें हमलावरों ने उसके बेटे के हाथ पर खंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया था। उस समय किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। महिला के अनुसार, दोपहर राहुल और सौरभ अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे और अचानक बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल की बहन रिम्पी ने बताया कि चार युवक जबरन घर में घुस आए और उसके भाई को बेरहमी से पीटने लगे। शोर सुनकर जब इलाके के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने दहशत फैलाने के लिए तीन हवाई फायर भी किए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें जो वीडियो मिले हैं उनकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें