फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बेदर्दी से हत्या: पति ने सिर पर 12 वार कर 50 वर्षीय पत्नी को मार डाला, शक में ली जान

Fri, 14 May 2021 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में पति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने केवल शक के आधार पर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन
जालंधर पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला अंबेडकर नगर का है। खौफनाक वारदात में पति ने पत्नी के सिर पर 12 बार लोहे के एंगल से वार किया। उसकी 14 साल की बेटी बचाने आई तो उस पर भी लोहे का एंगल मारा लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


पति ने वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों को पता चला तो पुलिस बुलाई गई। पहले तो विवाहिता के घर वाले यही कहते रहे कि वह छत से गिर गई है लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का मामला सामने आया। 

एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतका 50 वर्षीय राजरानी एक निजी कंपनी में नौकती करती थी। उसके पति को शक हो गया कि उसके किसी अन्य से संबंध हैं। उसे यह भी शक हो गया कि कहीं उसकी पत्नी दूसरी शादी के चक्कर में उसकी हत्या न करवा दे। 
विज्ञापन


इसके चलते पति ने बीती रात ही उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी बरामद कर लिया। मृतका की बेटी के बयान पर पति मोहिंदरपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी हरसिमरत का कहना है कि मोहिंदरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें