जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दंपती एंडेवर कार में सवार थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उनकी गाड़ी को रोका तो पति-पत्नी कार से उतर कर भागने लगे। तलाशी लेने पर जो मिला उनके पास बैग से जो मिला उससे मुलाजिम भी दंग रह गए। दंपती के बैग से नशे की खेप बरामद हुई है। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनकी एंडेवर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमिंदर सिंह चीमा और उसकी पत्नी चरणजीत कौर, निवासी गांव बजूहा खुर्द नकोदर के रूप में हुई है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सब-डिवीजन नकोदर पुलिस टीम गांव बजूहा खुर्द से जुगराल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पीबी-08-डीडी-2625 नंबर की एंडेवर गाड़ी संदिग्ध हालात में दिखाई दी। पुलिस को देखकर एक पुरुष और महिला किट बैग लेकर निर्माणाधीन घर में भागे, जहां अफीम छिपाने की कोशिश करते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
तलाशी के दौरान किट बैग से 7 किलो अफीम और 4900 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एंडेवर गाड़ी भी जब्त कर ली गई। इस संबंध में थाना सदर नकोदर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क के आगे-पीछे के सभी लिंक उजागर किए जाएंगे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी धरमिंदर सिंह चीमा पहले भी एनडीपीएस और चोरी के मामले दर्ज हैं।