फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के लिए बिक गया क्लर्क: अहाता मालिक से ली घूस...रिश्वत न देने पर दे रहा था धमकियां, विजिलेंस ने दबोचा

Thu, 08 Jan 2026 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में जल सप्लाई और सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी अहाता संचालक से 2000 रुपये रिश्वत ले रहा था। रिश्वत की रकम न देने पर आरोपी धमकियां दे रहा था। 
विज्ञापन
विजिलेंस की हिरासत में आरोपी क्लर्क। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर की जल सप्लाई और सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इसके अलावा दोषी के घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम को 2.72 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी क्लर्क के खिलाफ राम नगर जालंधर के व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पिछले 15 महीनों से जालंधर के दोआबा चौक के पास एक अहाता चला रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोषी करुण धीर उसके अहाते पर आया था और उसने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर गैर-कानूनी कनेक्शन इस्तेमाल करने और गंदा पानी सीवरेज में डालने की आड़ में उसका पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता द्वारा यह बताने के बावजूद कि कनेक्शन लगभग 15 साल से चल रहा है। आरोपी क्लर्क उसे धमकियां देता रहा और रिश्वत की मांग करता रहा।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी और आरोप लगाया कि आरोपी क्लर्क करुण धीर ने पानी और सीवरेज कनेक्शन न काटने के बदले 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर ली थी।
विज्ञापन


शिकायत की जांच के बाद पता चला है कि आरोपी उन लोगों से छोटी-छोटी रिश्वतें लेता था जो अपना काम करवाना चाहते थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें