फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: गैंगस्टर सुक्खा ने पुलिस पर चलाई गोली, थार छोड़कर रास्ते में लूटी स्विफ्ट कार; साथी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

एएसआई बोधराज और उनकी टीम जीटी रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी धीरपुर की ओर से आ रही थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन सुक्खा ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के करतारपुर क्षेत्र में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुख्यात गैंगस्टर सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गया। वारदात धीरपुर गांव के नाके पर हुई, जहां पुलिस ने उसकी थार को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एएसआई बोधराज और उनकी टीम जीटी रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी धीरपुर की ओर से आ रही थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन सुक्खा ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। फायरिंग से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा किया तो थार खेतों में फंस गई, और सुक्खा मौके से भाग निकला। 

फरारी के दौरान उसने गांव धीरपुर के प्रभजिंदर सिंह की स्विफ्ट कार (PB08CT7881) लूट ली और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और सुक्खा के साथी कर्मजीत सिंह वासी धीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुक्खा के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कत्ल और इरादा-ए-कत्ल जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह 5 अप्रैल को एक पुराने केस में जमानत पर रिहा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि सुक्खा की दुश्मनी गैंगस्टर विजय भीखानंगल से चल रही है और उसने उसके खिलाफ साजिश भी रची थी। फिलहाल पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें