फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्स कैफे पर फायरिंग: कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर तीसरी बार गोलाबारी, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

Thu, 16 Oct 2025 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर एक बार फिर से फायरिंग की घटना हुई है। बीते चार महीने में तीसरी बार फायरिंग हुई है। इस बार फिर से गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन
कपिल शर्मा के कैफे पर फायिरंग। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां पर एक बार फिर से फायरिंग की घटना हुई है। कपिल शर्मा के कैफे में पिछले चार महीनों में तीसरी बार गोलियां बरसाई गई। कनाडा के बीसी में दहशत का माहौल है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बराड़ और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


जुलाई के बाद से यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के रेस्तरां को गोलीबारी की घटना हुई है। पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब कुछ कर्मचारी भी अंदर थे। दूसरा हमला, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलाई गई थी। यह हमला 8 अगस्त को हुआ। तीसरी बार फिर हुए हमले के तुरंत बाद, गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू की पोस्ट कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सामने आई, जिसमें आम जनता को दूर रहने की चेतावनी दी गई।
 
पोस्ट में कथित तौर पर कहा गया है, "मैं, कुलदीप सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों (कैप्स कैफे में) हुई तीनों बार हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिन लोगों से हमारा विवाद है उन्हें हमसे दूर रहना चाहिए। जो लोग अवैध काम में लगे हुए हैं और लोगों को भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें भी तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें