फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में रिबन कटाई रस्म पर झगड़ा, तीन जख्मी

Thu, 10 Mar 2016 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
Fight - फोटो : graphic
विज्ञापन
शादी समारोह में रिबन कटाई की रस्म के समय वर पक्ष और वधु पक्ष में धक्का-मुक्की हो गई। इससे गुस्साए वधु पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लड़कों की पिटाई कर दी। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक युवक को फरीदकोट के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मलोट के पास असपला से बारात ढाणी विश्वनाथ आई थी। बारात के पंडाल में प्रवेश होने से पहले मुख्य गेट पर रिबन काटने की रस्म रखी गई थी। वधू पक्ष की ओर से लड़कियां थाली लेकर दूल्हे से रिबन कटवाने के लिए गेट पर खड़ी थी। वरपक्ष की ओर से बारात में आए कुछ लड़के इस दौरान धक्का-मुक्की करने लगे।

इससे लड़कियां नीचे गिर गईं। घटना में तीन बाराती सुनील पुत्र बंसी लाल वासी मलोट, जसबीर व सतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने सुनील को फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें