फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर धान से लदी ले गए ट्रैक्टर-ट्राली 

Wed, 19 Oct 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर 
विज्ञापन
मार पिटाई - फोटो : demo
विज्ञापन
धान की फसल काट कर ला रहे एक किसान पर हथियारों से लैस नौ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने गोली दाग किसान के दोनों बेटों को जख्मी कर दिया और धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अपने साथ ले गए। यह घटना मक्खू के गांव निजामद्दीन वाला में घटी। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बघेल सिंह वासी गांव निजामद्दीन वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपियों के साथ उनका जमीन झगड़ा चल रहा है। बघेल ने बताया कि खेत में लगी धान की फसल काट कर ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर घर लेकर आ रहे थे कि आरोपी बलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरसाहिब सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, राजन सिंह, बोहड़ सिंह व गुरमीत सिंह हथियारों से लैस होकर आए और उन पर हमला बोल दिया।

बघेल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके साथी तरसेम सिंह को भी जख्मी कर दिया। आरोपियों ने बंदूक से गोली दाग उसके बेटे कंवलजीत सिंह व हरजीत सिंह को जख्मी कर दिया। दोनों बेटों को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। आरोपी धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अपने साथ ले गए। पुलिस ने बघेल सिंह के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें