फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Oct 2026 12:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 38 वर्षीय युवक का शव गांव विजय नगला के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच कराई। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


गांव विजय नगला निवासी छत्रपाल शुक्रवार रात किसी समय घर से चले गए थे। शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो नीम के पेड़ पर उनका शव लटका देखा। गांव के बाहर पेड़ से शव लटका मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, छत्रपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह नशे के आदी थे। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें