फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद बच्चे का गला घोटा

Tue, 19 May 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
बारह साल के बच्चे की कुकर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छोटे लाल पुत्र कृष्ण मोहन मंडल निवासी लक्ष्मी नगर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कृष्ण मंडल शहर में कुल्फी की रेहड़ी लगाता है।


उसने बताया कि 10 दिन पहले उसका बेटा भागलपुर बिहार से कपूरथला आया था। वह अपने काम पर चला गया और उसका बेटा घर पर अकेला था। उसने बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाले विजय कुमार ने सूचना दी कि उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ है। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे से किसी ने पहले कुकर्म किया है। उसके बाद पोल खुलने के डर से उसकी बिजली के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें