फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे के सिर पर डंडा मारा, मौत

Mon, 18 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साहरी में मामूली बात पर हुई बहस के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर डंडा मार दिया जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस ने मृतक के दो बड़े भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मृतक की पहचान परमजीत सिंह (22) पुत्र शंकर दास निवासी साहरी के तौर पर हुई है। उसके भाई मोहन लाल ने बताया कि वह चार भाई है। परमजीत सिंह कुंवारा था जबकि बाकी तीनों की शादी हो चुकी है। परमजीत सिंह उसके घर पर ही खाना खाता था।


शनिवार रात जब वह काम से घर आ रहा था तो उसने देखा कि परमजीत दो अन्य भाइयों लुधियाना में तैनात पुलिस कर्मी निरंजन सिंह और शिदंरपाल के साथ खड़ा बातें कर रहा था। इस बीच किसी बात पर तैश में आए बड़े भाई निरंजन सिंह ने अपने हाथ में पकड़े डंडे से परमजीत सिंह के सिर पर वार कर दिया। वह बीच बचाव करने गया तो उसके भी हाथ पर डंडा लगा।
विज्ञापन




डंडा लगने के बाद परमजीत जमीन पर गिर गया और दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। परमजीत सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मेहटियाना पुलिस ने आरोपी निरंजन सिंह और छिंदरपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें