फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास

Mon, 02 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
खुदकुशी का प्रयास - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गुरु नानकपुरा वेस्ट में रविवार रात को पत्नी से झगड़े के बाद सब इंस्पेक्टर ने खुद को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने उसको तुरंत नीचे उतारा।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले उसका इलाज करवाया और फिर उसे हिरासत में ले लिया। पीएपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर का पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। उस पर दो साल पहले हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हुआ था, जिस कारण काफी तनाव बना हुआ था।

रविवार रात को कुलविंदर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुलविंदर सिंह ने डराने के लिए गले में चुनरी डालकर फंदा लगा लिया। पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसको नीचे उतारा गया। नंगलशामा थाना के इंचार्ज भूषण सेखड़ी का कहना है कि सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने सिर्फ ड्रामा किया था, ताकि उसकी पत्नी के साथ झगड़ा खत्म हो सके। मामले की जांच की जा रही है, अगर किसी का कोई गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें