फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वर्कर पर हमला, दोनों टांग व एक बाजू तोड़ी

Sat, 11 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार अज्ञात चार लोगों ने शनिवार दोपहर मलोट रोड पर राधा स्वामी डेरे के पास स्थित गांव गोनियाना निवासी कांग्रेसी वर्कर राजेश कुमार उर्फ नीटा पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उन्हें जिला सिविल अस्पताल से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घायल नीटा के रिश्तेदार राजेश कुमार खेड़ा ने बताया कि गांव गोनियाना के गुरुद्वारा साहिब में भोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नीटा अपनी बाइक पर मुक्तसर जा रहा था। जैसे ही वह मलोट रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरा के पास पहुंचा पीछे से आई रिट्ज कार में सवार चार लोगों ने उसपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पहले नीटा की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे नीचे गिराया गया और उसके बाद उनपर लाठियों से हमला किया गया। खेतों में काम कर रही महिलाओं व राहगीरों ने जब देखा तो वह ललकारते हुए भागकर वहां पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। हमलावरों की कार सफेद रंग की थी और उसपर नंबर नहीं था। हमले में नीटा की दोनों टांगों में और एक बाजू में फ्रैक्चर आया है। उनकी छाती में भी गंभीर चोट आई है। थाना सदर के प्रभारी हरविंदर सिंह का कहना है कि नीटा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बयान मिलने के बाद ही ही बनती कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें