फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौन तीन लाख की नगदी से भरी एटीएम चोरी

Sun, 07 Jun 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कुलर रोड से सटे मोहल्ला जानियां में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम चोरी करने का मामला सामने आया है। एटीएम ही उखाड़ कर ले जाने का फरीदकोट में यह पहला मामला सामने आया है। वारदात के समय एटीएम में 2.80 लाख की नगदी भरी हुई थी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे की है। एटीएम कैबिन में लगे सीसीटीवी की फुटेज से सामने आया है कि सबसे पहले एक नकाबपोश आरोपी कैबिन में घुसा और उसने एटीएम की स्क्रीन समेत वहां लगे एक अन्य कैमरे पर स्प्रे कर दिया। इससे कैमरे बंद हो गए। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम को उखाड़ लिया और किसी चार पहिया गाड़ी में डालकर फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे जब बैंक का दर्जा चार कर्मी एटीएम कैबिन में पहुंचा तो उसने तुरंत शाखा प्रबंधक सुरिंदर अरोड़ा को इसकी जानकारी दी। डीएसपी विशालजीत सिंह, डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू समेत थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।



बैंक रिकार्ड के अनुसार उक्त एटीएम का वजन करीब चार क्विंटल है। पुलिस को आशंका है कि इतने भारी एटीएम को उखाड़ने और गाड़ी में लादने वाले आरोपियों की आधा दर्जन के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।


कैबिन में नजर आने वाले संदिग्ध को पहचाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से पहले शहर के सराफा बाजार व बाबा फरीद मार्केट के पास कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला भी सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि एटीएम उखाड़ने वाले आरोपियों ने ही पुलिस को ध्यान का भटकाने के लिए गाड़ियों के शीशे तोड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें